“ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी… जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी
आज 95वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा शहीद रमेश यादव के गांव तोफापुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीआरपीएफ रेंज चंदौली के उपमहानिरीक्षक श्री संजय कुमार ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीआरपीएफ गार्ड द्वारा सलामी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान शहीदों के नाम पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भी उपमहानिरीक्षक श्री संजय कुमार ने शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर 95वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक कमांडेंट श्री रंजन सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Newsindiadt.com Online News Portal
