Breaking News
Home / #newsindiadt / होली पर्व के समय सुल्तानपुर में दबंगई: युवक की बेरहमी से पिटाई, कंधे से उखड़ गया हाथ; तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की एफ आई आर

होली पर्व के समय सुल्तानपुर में दबंगई: युवक की बेरहमी से पिटाई, कंधे से उखड़ गया हाथ; तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की एफ आई आर

 

सुल्तानपुर।

नगर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर मोहल्ले में होली के दिन नशे में धुत कुछ अराजक तत्वों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की और मारपीट के दौरान उसका बायां हाथ कंधे से उखड़ गया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा है। निराला नगर निवासी आशीष नामक युवक होली के दिन मोहल्ले में मौजूद था, तभी नशे में धुत कुछ अराजक तत्वों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि युवक का बायां हाथ कंधे से उखड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल युवक के पिता ने नगर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक न तो आरोपियों को पकड़ा गया है और न ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस की इस लापरवाही से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। वहीं मोहल्ले के लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

About News India DT

Check Also

घायल अनुदेशक का अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

सुलतानपुर | NEWS INDIA DT जनपद सुलतानपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में संवेदनशील कार्यशैली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow