Breaking News
Home / #newsindiadt / वाराणसी में CRPF 95 बटालियन में निःशुल्क चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

वाराणसी में CRPF 95 बटालियन में निःशुल्क चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

नई सुबह संस्थान द्वारा आयोजित शिविर में जवानों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष ध्यान

वाराणसी | 18 मार्च 2026

वाराणसी में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को नई सुबह संस्थान द्वारा 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रांगण में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 95 बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापूरकर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. अजय तिवारी ने जवानों के मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या के बावजूद मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली आवश्यक है।

शिविर में नई सुबह संस्थान के पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल शर्मा ने जवानों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही संस्थान के नैदानिक मनोवैज्ञानिकों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए परामर्श सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम के समापन पर कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापूरकर ने सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया और इस सराहनीय पहल के लिए नई सुबह संस्थान का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कार्यक्रम में अनुराग तिवारी, सुशील दूबे सहित 95 बटालियन की ओर से सहायक कमांडेंट शिवमोहन दीक्षित, रंजन सिंह एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

About News India DT

Check Also

घायल अनुदेशक का अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

सुलतानपुर | NEWS INDIA DT जनपद सुलतानपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में संवेदनशील कार्यशैली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow