Breaking News
Home / #newsindiadt / 95 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में मानसिक प्रबंधन शिविर का आयोजन

95 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में मानसिक प्रबंधन शिविर का आयोजन

वाराणसी | 23 मार्च 2026
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95 बटालियन मुख्यालय, वाराणसी में सोमवार को मानसिक प्रबंधन एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस निशुल्क शिविर का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 95 बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापूरकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका एवं मानसिक प्रबंधन विशेषज्ञ प्रीता शाहू ने जवानों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल उपायों के माध्यम से मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स भी साझा किए।
कार्यक्रम में आलोक कुमार (सेकंड इन कमांड), अभिषेक कुमार सिंह एवं शिवमोहन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।
शिविर के समापन पर कमांडेंट राजेश्वर बालापूरकर ने सभी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और इस उपयोगी आयोजन के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया।

About News India DT

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow