आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: NEWSINDIADT
अनियमित वेतन भुगतान मामले में कार्रवाई करते हुए आज़मगढ़ पुलिस ने जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार सुबह सहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें कुंवर सिंह उद्यान के पास से गिरफ्तार किया।
मामला दस शिक्षकों को कथित रूप से नियम विरुद्ध वेतन भुगतान से जुड़ा है। जांच में करीब 51 लाख 46 हजार 780 रुपये के अनियमित भुगतान का मामला सामने आया था। आरोप है कि पहले समस्या का समाधान दिखाकर फाइलें निस्तारित की गईं, लेकिन बाद में मामले में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।
पुलिस ने आरोपी अधिकारी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सतवीर सिंह की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।
वहीं, मामले के दूसरे आरोपी प्रधान सहायक सतेंद्र भारद्वाज सिंह की तलाश जारी है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
मुख्य कारण —-
51.46 लाख रुपये के अनियमित वेतन भुगतान का आरोप
CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
सह आरोपी सतेंद्र भारद्वाज सिंह फरार
पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटीं
Newsindiadt.com Online News Portal
