Breaking News
Home / #newsindiadt / घायल अनुदेशक का अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

घायल अनुदेशक का अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

सुलतानपुर | NEWS INDIA DT

जनपद सुलतानपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में संवेदनशील कार्यशैली के लिए चर्चित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपेन्द्र गुप्ता एक बार फिर मानवता और जिम्मेदारी की मिसाल बनकर सामने आए हैं। उन्होंने घायल अनुदेशक से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बीएसए के इस मानवीय व्यवहार की शिक्षा विभाग समेत पूरे जनपद में सराहना हो रही है।

रविवार 17 मई 2026 को विकास क्षेत्र जयसिंहपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगेव में कार्यरत अनुदेशक अवधेश कुमार एक सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया, जिसमें उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिषदीय अनुदेशक संघ सुलतानपुर के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल अनुदेशक को अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई।

सूचना मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल अनुदेशक अवधेश Kumar का हालचाल लिया, उन्हें बुके भेंट कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा बढ़े हुए वेतनमान का चेक भी प्रदान किया।

इस दौरान बीएसए उपेन्द्र गुप्ता ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए विभागीय सहयोग का आश्वासन भी दिया। उनकी इस संवेदनशील पहल को आमजन और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों का ऐसा मानवीय व्यवहार समाज में सकारात्मक संदेश देता है और अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता है।

इस अवसर पर आशुतोष यादव, राहुल कुमार तथा कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

 

About News India DT

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow