Breaking News
Home / #newsindiadt / लखनऊ में जीडी ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन, 18 स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया शहर का गौरव

लखनऊ में जीडी ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन, 18 स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया शहर का गौरव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में गोमती नगर स्थित जीडी ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर राजधानी लखनऊ का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 और 17 मई 2026 को लखनऊ के अग्रवाल शिक्षण संस्थान में किया गया, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। जीडी ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अद्विका सिंह, दिव्यांशी सिंह, अनिका बाजपेयी, अक्षिता श्रेष्ठा, दिव्यांका चतुर्वेदी, मायरा अरोड़ा, नौमिका ओली, मायरा ओली, समृद्धि अग्रवाल, श्रेयांश सिंह, रेयांश श्रीवास्तव, समर सिंह, श्रेयस राज जायसवाल, गर्वित गोयल और अर्णव पांडेय शामिल रहे।

वहीं रजत पदक विजेताओं में इशिता यादव, रेयांश जैन, आयाती भलोटिया, आर्या मिश्रा और रुद्रव जोशी ने शानदार प्रदर्शन किया। कांस्य पदक अद्विका सिंह ने अपने नाम किया।

इस उपलब्धि का श्रेय अकादमी के अनुभवी प्रशिक्षक धीरज रस्तोगी और गुंजन अग्रवाल को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के कारण खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार किया।

प्रतियोगिता में अकादमी की बेटियों ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि लखनऊ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे शहर में खुशी का माहौल है और आने वाले समय में अकादमी से और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।

About News India DT

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow