Breaking News
Home / #newsindiadt / युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का सफल आयोजन, 95 युवाओं ने सीखे नेतृत्व और जीवन प्रबंधन के सूत्र

युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का सफल आयोजन, 95 युवाओं ने सीखे नेतृत्व और जीवन प्रबंधन के सूत्र

लखनऊ, 28 जून। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में गायत्री परिवार ट्रस्ट, आलमबाग, लखनऊ द्वारा साक्षरता निकेतन, कानपुर रोड स्थित परिसर में आयोजित “युवा दिव्य जागरण कार्यशाला” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला में 95 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नेतृत्व, जीवन प्रबंधन, वैज्ञानिक आध्यात्मिकता, योग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज, आलमबाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात गायत्री परिवार के श्री अरुण कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं अपेक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश शासन के सेवानिवृत्त विशेष सचिव (गृह) श्री वी. के. सिंह ने युवाओं के राष्ट्र के प्रति दायित्वों पर अपने विचार व्यक्त किए। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने “मानव जीवन की गरिमा” विषय पर प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से युवाओं को साहस, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया।

आईआईटीयन श्री संजीव विश्वकर्मा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की संभावनाओं, उसके सकारात्मक उपयोग तथा जिम्मेदार तकनीकी दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की। वहीं डॉ. रत्ना सरकार ने वैज्ञानिक आध्यात्मिकता के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।

सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ के डॉ. आर. के. श्रीवास्तव ने युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। डॉ. दीपेश्वर सिंह ने योग, ध्यान और मानसिक एकाग्रता के महत्व पर व्याख्यान दिया, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. आर. आर. सिंह ने “युवाओं को दिशा बोध” विषय पर अपने विचार साझा किए। उत्तर प्रदेश वन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गौरव वाजपेयी ने युवाओं से भविष्य की संभावनाओं का लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री शिव शंकर मिश्र, श्री अनिल तिवारी, डॉ. एस. एन. सचान, श्रीमती रानी सचान, श्रीमती मीनू श्रीवास्तव एवं श्रीमती अर्चना शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

 

About News India DT

Check Also

लक्ष्मी नारायण मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर गूंजा भक्ति का जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा

बरेठी, 23 सितंबर। बरेठी स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow