Breaking News
Home / #newsindiadt / 95 बटालियन CRPF और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण

95 बटालियन CRPF और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में 95 बटालियन CRPF एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान (उत्तर प्रदेश) के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह ने किया। अभियान के दौरान पार्क परिसर में फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

पौधारोपण से प्रकृति को समृद्ध बनाने का आह्वान

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 95 बटालियन CRPF के कमांडेंट आर.एस. बालापुरकर ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल करके ही आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने आयोजन में मौजूद समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों तथा 95 बटालियन CRPF के कमांडेंट और जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर

विशिष्ट अतिथि सुगंधा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वच्छता और पौधारोपण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से सकारात्मक सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिवाजी नगर पार्क को और अधिक सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से फलदार पौधों के साथ फूलों के पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति अभियान चलाने और समाज को नशे से मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

केक काटकर विधायक को दी जन्मदिन की बधाई

कार्यक्रम के दौरान शिवाजी नगर पार्क में ही केक काटकर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

पौधारोपण अभियान में प्रवीण कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी, स्थानीय नागरिक एवं 95 बटालियन CRPF के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशा मुक्ति को लेकर जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

About News India DT

Check Also

बलिया से बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे वरिष्ठ नेता

बलिया | NEWS INDIA DT उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दुखद खबर सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow