लखनऊ, 27 अगस्त 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर राज एस्टेट पब्लिक स्कूल, पारा के 22 छात्र-छात्राओं के दल ने एमडी श्रीमती आकांक्षा रस्तोगी एवं एकेडमिक डायरेक्टर/प्रिंसिपल सुश्री प्रियंका भारद्वाज के साथ JCP कार्यालय पहुंचकर जॉइंट कमिश्नर अपर्णा कुमार जी के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस अवसर पर बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को हाथ से तैयार की गई इको-फ्रेंडली राखियां बांधकर समाज की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।
कविता पाठ से दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लखनऊ पुलिस को समर्पित एक द्विभाषी कविता प्रस्तुत की। बच्चों की प्रस्तुति ने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाया।
JCP के रूप में नजर आई छात्रा
कार्यक्रम का एक खास आकर्षण उस समय रहा, जब एक छात्रा JCP अपर्णा कुमार की वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुई। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
पेड़ों को भी बांधी राखी
रक्षाबंधन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए विद्यार्थियों ने JCP कार्यालय परिसर में मौजूद पेड़ों को भी राखी बांधी। बच्चों ने संदेश दिया कि जिस तरह परिवार और समाज की रक्षा जरूरी है, उसी तरह प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।
स्कूल प्रबंधन ने बताया रक्षाबंधन का असली अर्थ
राज एस्टेट पब्लिक स्कूल की एमडी श्रीमती आकांक्षा रस्तोगी ने कहा कि रक्षाबंधन भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। पेड़ों और पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर बच्चों को ‘रक्षा’ के व्यापक अर्थ से परिचित कराने का प्रयास किया गया है।
वहीं, एकेडमिक डायरेक्टर/प्रिंसिपल सुश्री प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए आभार, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी सीखने का व्यावहारिक माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्रा का JCP की वेशभूषा में आना बेटियों को सशक्त नेतृत्व से प्रेरणा मिलने का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनकी इस अनूठी पहल की सराहना की। बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की गईं।
रिपोर्ट: धर्मेंद्र तिवारी | ब्यूरो चीफ, News India DT
Newsindiadt.com Online News Portal
