चित्रकूट रामघाट / NEWSINDIADT
चित्रकूट में मां मंदाकिनी नदी ने इस बार ऐसा रौद्र रूप दिखाया है कि रामघाट समेत आसपास का बड़ा इलाका पानी में डूबा नजर आ रहा है। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बड़े-बड़े होटल, दुकानें और कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
स्थानीय स्तर पर ऐसी चर्चा है कि मंदाकिनी में इतनी भीषण बाढ़ पहले कभी नहीं देखी गई। ड्रोन से सामने आई रामघाट इलाके की तस्वीरें बाढ़ की भयावह स्थिति को साफ बयां कर रही हैं।
प्रशासन और राहत-बचाव टीमों की निगरानी के बीच लोगों से नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
देखिए ड्रोन से ली गईं चित्रकूट रामघाट इलाके की तस्वीरें।
Newsindiadt.com Online News Portal



