केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तरह सेवा,परोपकार केलिए कृत संकल्प है ममता चैरीटेबल ट्रस्ट
News India DT
January 3, 2021
BREAKING NEWS, उत्तर प्रदेश, देश, न्यूज़, लखनऊ, सामाजिक कार्य
454 Views
लखनऊ —
*केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तरह सेवा,परोपकार केलिए कृत संकल्प है ममता चैरीटेबल ट्रस्ट:-* स्वतन्त्र देव सिंह
आज ममता चैरीटेबल ट्रस्ट के कम्बल वितरण
महाअभियान के 10 वे दिन कैंट तोपखाना प्रांगण में पूर्व सैनिकों,फुटबाल खिलाड़ियों और मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया,जिसमे सहयोगी संस्था के रूप में शकुंतला फाउंडेशन भी शामिल रही। वितरण एव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतन्त्र देव सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार प्रदेश में योगी सरकार और भाजपा सदैव सेवा और परोपकार को महत्व देती है और अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाती रही है,ममता चैरीटेबल ट्रस्ट ने सेवा और परोपकार के उसी मॉडल से मानवता की सच्ची सेवा कर रही है,निश्चित ही चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा साधुवाद के पात्र है।विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा एव केंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने ट्रस्ट के अभियान को मुक्त कंठ से सराहा।ममता ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्र एव शकुन्तला फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रंजीता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।
पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों,वीर नारियों एवं मेधावी छात्रों को ममता सम्मान पत्र दुशाला तथा छात्राओ को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। ममता ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजीव मिश्र के सानिध्य मेंअतिथियों के कर कमलों से गरीब जरूरतमन्दों को कम्बल वितरित किये गए,गणेश वंदना एवं अतिथितियों के स्वागत गान एवं राष्ट्रभक्ति गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, ममता ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय पार्षद प्रमोद शर्मा एवं शकुंतला फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा,ममता चैरीटेबल ट्रस्ट उनका आभार व्यक्त करता है।मंच का संचालन रितेश कुमार एवं डॉ रंजीता शर्मा ने किया,कार्यक्रम संयोजन एव प्रबन्धन गौरव पांडे,राहुल कुशवाहा,राहुल तिवारी,विपिन मिश्रा, सूर्यपाल सिंह,कैलाश शुक्ला,विजय सिंह बंटी, रामजी शुक्ला, वीरेंद्र अग्रवाल,अखिल ग्रोवर,संतोष, ,सुबोध शर्मा इत्यादि ने सहयोग दिया।आज के इस कार्यक्रम में डॉ. एस आर शर्मा परशुराम ब्राह्मण महा सभा प्रेदेश अध्यक्ष,शिव शंकर अवस्थी अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा,,संजय गुप्ता अध्यक्ष आदर्श व्यापार मंडल,अमित कुमार मिश्र मुख्य अधिशासी अधिकारी,जगदीश प्रसाद(कालेजी)पार्षद,रीना सिंहानिया पार्षद,आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही,इस अवसर पर नीलम मिश्रा,साधना जग्गी,ममता ट्रस्ट के छायाकार सुरेश मिश्रा ,सम्मानित पूर्व सैनिक,खिलाड़ी,वीर नारियां,मेधावी छात्राये तथा हजारो की संख्या में कम्बल के लाभार्थी मौजूद रहे