न्यूज़ इंडिया डीटी
श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार को पिकअप ने रौंद दिया वही सामने से आ रही ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 04 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए।
आपको बता दें कि जनपद के थाना मल्हीपुर क्षेत्र गिरंट बाजार के निवासी 45 वर्षीय कांग्रेसी नेता रईश कुरैशी पुत्र मो0 सफी कुरैशी धन्नीपुरवा चौराहे पर क्रिकेट देखकर अपने घर गिरन्ट जा रहे थे। गिरंट के तरफ ईंट लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली मोटर साइकिल सवार रईस कुरैशी के सामने आ गयी जिससे मोटर साइकिल सवार रोड पर गिर गए।
तभी गिरंट के तरफ से ही आ रही पिकअप बुलेट से गिरे रईश कुरेशी को रौंद कर भाग गया जिसके चलते रईश कुरैशी गम्भीर रूप घायल हो गये। वहीं ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली भी अनियंत्रित होकर खाई मे जा गिरी। जिससे ट्रैक्टर पर सवार चार मजदूर गम्भीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया मोटर साइकिल सवार रईश को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Newsindiadt.com Online News Portal