मध्य प्रदेश:- नरसिंहपुर जिले में कोविड-19 संक्रमण की संख्या बड़ी तीव्र गति से बढ़ने पर जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में 22 अप्रैल तक का लॉक डाउन लगाया गया है जिसके चलते तेंदूखेड़ा प्रशासन द्वारा बेवजह घूमने वाले 16 व्यक्तियों को नगर परिषद तेंदूखेड़ा में बने अस्थाई जेल भेजा गया वहीं nh -12 चौराहे एवं नगर के सभी चौराहों पर सघन निगरानी की जा रही है वही नगर परिषद तेंदूखेड़ा लगातार चल रही कालाबाजारी के चलते किराना एवं अन्य व्यापारी दुकानों को सील करने के निर्देश जारी किये अगर कोई व्यापारी किसी सामान को मूल्य से अधिक रेट में बेचता पाया जाता है तो उसकी दुकान सील कर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश किए जारी
कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है बेवजह घर के बाहर ना निकले और मार्क्स अवश्य लगाएं इस मौके पर एसडीएम जी.एस डेहरिया, एसडीओपी मोहंती मरावी, थाना प्रभारी अक्रजय धुर्वे ,सी एम ओ श्रीकांत पाटेल, पुलिस, राजस्व व नगरीय निकाय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे
Newsindiadt.com Online News Portal