Breaking News
Home / फिल्म / सलमान खान और दिशा पाटनी की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के ट्रेलर ने किया धमाका, बनाए ये रिकॉर्ड

सलमान खान और दिशा पाटनी की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के ट्रेलर ने किया धमाका, बनाए ये रिकॉर्ड

सलमान खान की ईद रिलीज ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का दर्शकों को घोषणा के बाद से ही बेसब्री से इंतजार था। जी स्टूडियोज के साथ सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और प्रभु देवा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित एंटरटेनर का ट्रेलर आखिरकार बीते दिन रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज के चंद मिनटों के भीतर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

धमाकेदार है फिल्म का ट्रेलर
सलमान खान सहित दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ की प्रमुख भूमिकाओं वाले इस धुंआधार ट्रेलर में सिग्नेचर डायलॉग से ले कर हाय-ऑक्टेन एक्शन, म्यूजिक और ड्रामा तक वह सब कुछ है जिसकी दर्शकों को इस मसाला मनोरंजन से उम्मीद थी।

10 मिनट के रिकॉर्ड समय में 1 लाख लाइक्स
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का ट्रेलर न केवल यूट्यूब पर अपलोड के 10 मिनट के रिकॉर्ड समय में 1 लाख लाइक्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज बॉलीवुड ट्रेलर बन गया है बल्कि सभी यूट्यूब प्लेटफॉर्म्स पर 12 घंटे में 30 मिलियन व्यूज का एक बेंचमार्क व्यूअरशिप स्थापित करने में भी सफ़ल रहा है।  इतना ही नहीं, ट्रेलर रिलीज़ होने के 4 घंटे के भीतर यह यूट्यूब पर नंबर 1 पायदान पर ट्रेंड कर रहा था और अब तक अपनी पोजीशन पर कायम है।

13 मई को रिलीज होगी राधे
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

About News India DT

Check Also

नए साल में नया हौसला, नया उत्साह, नए सपने, नई उम्मीदें। हर कदम पर हो जीत, हर पल में मिले खुशियां। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

नए साल में नया हौसला, नया उत्साह, नए सपने, नई उम्मीदें। हर कदम पर हो जीत, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow