फिरोजाबाद : फिरोजाबाद के कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के संबोधित एक ज्ञापन अधिकारियों को दिया है। चूड़ी जुडाई मजदूर संघ के नेता रामदास मानव ने बताया उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा चूड़ी जुड़ाई मजदूरों के लिए शासनादेश लागू किया था लेकिन अभी तक फिरोजाबाद के मजदूरों को अभी तक शासनादेश के मुताबिक मजदूरी नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही मिट्टी के तेल में मिलावट आ रही है। नियमानुसार कारखाने दारों को मजदूरों के काम करने के लिए अपने यहां पर मिट्टी का तेल देना चाहिए लेकिन उनके द्वारा मिट्टी का तेल नहीं दिया जा रहा है इसलिए वह बाजार से तेल खरीदने को विवश हैं। मुनाफाखोरी के चक्कर में लोग मिट्टी के तेल में नेफ्था मिलाकर बेचते हैं जिसकी वजह से अब तक करीब डेढ़ सौ मजदूर आग से झुलस चुके हैं जबकि कई मजदूरों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 11 सूत्रीय मांग पर विचार करते हुए इसको पूरा कराए जाने की मांग की है।
Home / #newsindiadt / फिरोजाबाद के कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के संबोधित एक ज्ञापन अधिकारियों को दिया
Check Also
अवैध नशे के विरुद्ध कुड़वार पुलिस का अभियान जारी
सुल्तानपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के श्मशान घाट मोड़ के पास से 192 ग्राम स्मैक …